देश

सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ एक्शन

श्रीनगर: कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कई ठोस कदम उठाए गए हैं। श्रीनगर में एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे। इस एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों पर पथराव की भी बात सामने आई। पुलिस ने इसमें शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 मार्च को श्रीनगर के नौगाम में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इसके बाद नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उस जगह को साफ किया जा रहा था। इसी दौरान एक बड़ी अनियंत्रित भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया।

श्रीनगर पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “तय प्रक्रिया के अनुसार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुठभेड़ स्थल को साफ किया जा रहा था। मुठभेड़ स्थल के आसपास साइनबोर्ड भी लगाए गए थे।” पुलिस ने आगे कहा, “शंकरपोरा वानाबल के आसपास के इलाकों से एक बड़ी अनियंत्रित भीड़ लाठ और हाथों में पत्थर लेकर इकट्ठी हुई और तैनात कर्मचारियों पर पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए धुएं के गोले का इस्तेमाल करना पड़ा।”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button