मनोरंजन

TRP LIST : अनुपमा’ के आगे फीके पड़ गए ये 9 टीवी शो

TRP LIST:  टॉप 10 टीवी शो की लिस्ट सामने आ चुकी है और पिछली बार की तरह ही साल 2022 के 10वें हफ्ते में भी अनुपमा (Anupama) का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। ऑरमेक्स की ओर से इस हफ्ते के टॉप 10 शो से पर्दा उठा दिया गया है। टीवी के दर्शकों को हर हफ्ते इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। सामने आई इस लिस्ट में ज्यादा उथल-पुथल तो नहीं मची है लेकिन तेजस्वी प्रकाश के सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 6 (Naagin 6) का हाल बुरा दिख रहा है। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के टीवी शो को इस बार लिस्ट में सबसे आखिरी वाली पोजीशन मिली है। तो चलिए जानते हैं कि बाकी टीवी शो के क्या हाल हैं?

 

गुम है किसी के प्यार में रिटेन अपडेट: विराट के इस फैसले से साईं हुई शॉक्ड!

इन टीवी शो ने जीता दर्शकों का दिल
लिस्ट में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा सबसे ऊपर है। इन दिनों इस शो में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर लगातार बातें कर रहे हैं। अमूनन ऑरमेक्स की टॉप 10 शो (Top 10 TV Show) वाली लिस्ट में सब टीवी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ही बोलबाला नजर आता है लेकिन इस बार भी इसे दूसरी पोजीशन मिली है। इसके बाद लिस्ट में द कपिल शर्मा शो, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य और इंडियाज गॉट टैलेंट को जगह मिली है।

 

इन 3 टीवी शो को लगा झटका 
TRP LIST: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इस लिस्ट में 8वीं पोजीशन पर है। इसके बाद 9वींं पोजीशन पर सुंबुल तौकीर खान का शो इमली (Imlie) है। देखा जाए तो BARC की रिपोर्ट में दोनों ही शो धमाल मचाते हैं लेकिन यहां पर दोनों के ही बुरे हाल हैं। सबसे आखिरी में नागिन 6 को जगह मिली है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button