देश

युवक पर जानलेवा हमला, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

अजमेर के नसीराबाद में चार युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं चार युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नसीराबाद शहर के लोधा मोहल्ला निवासी 21 साल के जितेन्द्र यादव पुत्र प्रेम प्रकाश यादव ने नसीराबाद सीटी थाने में 4 युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

जितेन्द्र यादव ने रिपोर्ट मे बताया कि वह 15 मार्च की रात को 9 बजे के करीब घर से राशन का सामान लेने बाजार जा रहा था कि घर से थोड़ी दूर आगे खड़े लक्ष्मण पुत्र रमेशचन्द, पवन चौहान पुत्र रमेश चन्द, अजय चोहान पुत्र भगवान दास और विजय पुत्र भगवान दास अचानक मेरे पास आए और मेरे से मारपीट करते हुए घसीट कर मोहल्ले में घर के पास ले गए, जहां उन्होंने लोहे के सरिए, पाइप और डंडे से हमला कर दिया। हमले में सिर पर चोट आई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button