Weight Loss: बढ़ते वजन से है परेशान, तो खाएं ये फल

Weight Loss: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है. हर किसी की चाहत होती है कि वो एकदम फिट और दुरुस्त दिखे. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान की वजह से जिस चीज से लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं वो है वजन का बढ़ना. इसके अलावा लोग सुबह और रात के डिनर के समय डाइट प्लान फॉलो करते हैं और ये मान लेते हैं कि ऐसा करने से उनका वजन कम हो सकता है. ऐसा बिल्कुल भी नही है.
Weight Loss: आपको बता दें कि लंच में सही डाइट न लेने की वजह से आपका पूरा डाइट बिगड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि, दोपहर का खाना आपके मुख्य डाइट का हिस्सा होता है. ऐसे मे आपको लंच में प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए. जिससे वजन आसानी से कम हो सकें.
तरबूज का सेवन करें– तरबूज का सेवन गर्मी में बॉडी में पानी की कमी को पूरा करता है. तरबूज कम कैलोरी और पानी से भरपूर होता है जो वजन को कम करने में मददगार है. फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन से भरपूर फ्रूट्स सेहत को फायदा पहुचाता है.
पपीता– वेट लॉस करने वाले फ्रूट्स में पपीता भी मुख्य रुप से शामिल है. इसकी वजह है पपीता और पपीता के जूस में मौजूद एंटीओबेसिटी गुण होता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है.
सेब– वजन कम करने के लिए सेब का सेवन भी उपयोगी साबित हो सकता है. सेब में मौजूद पॉलीफिनोल्स के कारण इसमें एंटेओबेसिटी पाया जाता है जो वजन कम करने कमें मदद करता है
स्वीट कॉर्न– यह स्टार्च और उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है. इन्हें खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है जिससे कुछ ही घंटों बाद दोबारा भूख लगती है. यदि आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं तो स्वीट कॉर्न से परहेज करें.
आलू– आलू में उच्च मात्रा में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. आलू का किसी भी रूप में सेवन करने से शरीर पर फैट जमा होता है और वजन भी बढ़ता है. इसलिए भोजन में आलू को शामिल करने से परहेज करना चाहिए.



