BSF जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 जवानों की मौत 1 जवान घायल

BSF Jawan Fired At His Comrades: अमृतसर: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक बीएसएफ (BSF) के जवान ने कैंप के अंदर अपने साथी जवानों पर गोलीबारी (Firing) कर दी, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई और 1 जवान घायल है. इस घटना में फायरिंग करने वाले जवान की भी मौत हो गई है.
BSF Jawan Fired At His Comrades फायरिंग में 6 जवानों को लगी गोली
बता दें कि अमृतसर के खासा बीएसएफ कैंप (BSF Camp) में बीएसएफ के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की. जिसके बाद गोली लगने से घायल हुए जवानों को गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना में 6 जवानों को गोली लगी थी, जिसमें से 5 का निधन हो गया है.
ये भी पढ़ें- अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार
BSF Jawan Fired At His Comrades बीएसएफ जवान ने क्यों की फायरिंग?
हालांकि अभी तक बीएसएफ जवान की तरफ से गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का दिया गया आदेश
इस घटना पर बीएसएफ की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है.



