बॉलीवुड एक्टर ने मुख्यमंत्री योगी को दी देश छोड़ने की सलाह, ट्वीट से मची खलबली – RGH NEWS
देश

बॉलीवुड एक्टर ने मुख्यमंत्री योगी को दी देश छोड़ने की सलाह, ट्वीट से मची खलबली

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावी की सरगर्मियों के सियासी दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ हैरान करने वाले बयान भी सामने आ रहे हैं। हमेशा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बालीवुड एक्टर कमाल आर खान ने एक और विवादित बयान दिया है। यूपी की रा​जनीति को लेकर आर कमाल खान ने लगातार बयान दे रहे हैं। वहीं इस बार तो उन्होंने सीएम योगी को देश छोड़कर जाने की सलाह दे डाली।

 

कमाल खान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी आए दिन ट्वीट करते रहते हैं। जिसपर लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। वहीं इस बार कमाल आर खान ने ट्वीट में लिखा, ”सर गुड मॉर्निंग! सर जाने का टाइम आ गया है, बस 9 दिन बाकी हैं। इसके बाद केआरके ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें आगे उन्होंने लिखा, गोरखपुर के पास ही नेपाल है। योगी जी के पास उसी रास्ते से कल्टी मार कर अंडरग्राउंड होने का अच्छा विकल्प हैं।” उनके इस ट्वीट से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

 

अभिनेता के इस ट्वीट से सोशल मीडिया में भी खलबली मच गई। जिसके बाद अब कमाल खान लोग जमकर खरी खोटी सुना रहे है। कई यूजर्स ने एक्टर के पुराने ट्वीट को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। विनय कुमार नाम के एक यूजर ने केआरके का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,” जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा।” बता दें कि इस ट्वीट में कमाल ने लिखा था, ”आज मैं वचन लेता हूं कि अगर 10 मार्च को योगी जी की हार नहीं हुई तो फिर मैं कभी वापस भारत नहीं लौटूंगा। जय बजरंग बली।”

 

https://twitter.com/sanjayj64920312/status/1498527887720259584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1498527887720259584%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fcountry%2Fbollywood-actor-advised-chief-minister-yogi-to-leave-the-country-the-tweet-created-panic-806253.html

 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप पहले ही इंडिया से जा चुके हो, अब कहां जाने का विचार है। एक यूजर ने लिखा, केआरके अपना हाल बता रहा है। इस तरह के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ” सही कहा आपने अखिलेश यादव के जाने का वक्त आ गया है। आपसे विनती है उन्हें याद दिलाएं। #योगीविलबीबैक!

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button