छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

लॉकअप से फरार…थाने में ऐसे चकमा देकर हो गया फरार…अब खोज रही है पुलिस

Raipur News,  एक तरफ रायपुर की पुलिस गलियों में घुसकर बदमाशों को पकड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ थाने के भीतर से गिरफ्तार हुआ एक अपराधी पुलिस की नाक के नीचे से निकल गया। एक बदमाश को खाकी वर्दी की टीम संभाल न सकी। शातिर को लॉकअप की दीवारें और सलाखें भी नहीं रोक सकीं। वो चुपके से फरार हो गया और अब पुलिस उसे खोज रही है। मामला रायपुर शहर के मौदहापारा थाने से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने शनिवार की रात राजबंधा मैदान इलाके से लक्ष्मी नारायण केसर नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। यह बदमाश अपने पास चाकू रखकर घूम रहा था और लोगों को डरा धमका रहा था। 2 पुलिस जवान इसे गिरफ्तार कर मौदहापारा थाने ले आए। लॉकअप के पास बिठा दिया। पूछताछ की गई तो पता चला यह बिलासपुर के रतनपुर का रहने वाला है।

 

Raipur News रात भर लक्ष्मी नारायण पुलिस की हिरासत में रहा। मगर सुबह होने से पहले चुपके से थाने में मौजूद 5-6 पुलिस वालों की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया। इसकी निगरानी की ड्यूटी नारायण चतुर्वेदी और टोमन लाल साहू नाम के कॉन्स्टेबल की थी। इन पुलिसवालों की लापरवाही का नतीजा ही था लक्ष्मी नारायण केसर मौदहापारा थाने से भाग गया। कुछ देर बाद पुलिस को सड़क पर बड़े आराम से टहलते हुए लक्ष्मीनारायण केसर का एक सीसीटीवी फुटेज मिला। फिलहाल लक्ष्मीनारायण कहां है पुलिस इस बात का पता लगा रही है।

पहले भी भाग चुके हैं अपराधी
पिछले साल मेकाहारा अस्पताल और कोर्ट परिसर से कैदियों के भागने के 4 मामले सामने आ चुके हैं। कोर्ट परिसर से हत्या के मामले में फरार हुए एक आरोपी बिहार का रहने वाला था। कुछ दिनों बाद इस केस में खुलासा हुआ कि खुद एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने ही भागने में इसकी मदद की थी, जिसकी विभागीय जांच चल रही है। अंबेडकर अस्पताल में भी जेल से इलाज के लिए लाए जाने वाले कैदी अक्सर पुलिस को चकमा देकर भाग जाते हैं।

Related Articles

Back to top button