सोने की खान के पास भीषण धमाका, 59 लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

सोने की खान के पास भीषण धमाका, 59 लोगों की मौत

RGHNEWS औगाडोउगोउ, 22 फरवरी (एपी) दक्षिण-पश्चिमी बुर्किना फासो में सोमवार को सोने की खान के पास भीषण विस्फोट होने से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय प्रसारक ने यह जानकारी दी।

 

आरटीबी’ की खबर के अनुसार, गबोम्ब्लोरा गांव में विस्फोट के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों के कारण विस्फोट हुआ।

 

विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद एक वन कर्मी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘ मुझे हर तरफ शव नजर आ रहे थे। वह भयावह था।’’

 

Related Articles

Back to top button