तहसील कार्यालय में मारपीट मामले फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश जारी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

तहसील कार्यालय में मारपीट मामले फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश जारी

● *दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर, अब तक 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी*….

RGHNEWS,14फरवरी2022*रायगढ़* । आज दिनांक 14.02.2022 को तहसील कार्यालय रायगढ़ में मारपीट मामले में फरार दो आरोपी जितेन्द्र लाल शर्मा एवं कोमल साहू को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये चक्रधरनगर पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के मिलने के स्थान पर दबिश दिया जा रहा है । कल दिनांक 13.02.2022 को पीड़ित एवं गवाह अपने कथन पर प्रकरण के नामजद आरोपियों के अलावा घटना में भुवन लाल साव, कोमल साहू को भी शामिल होना बताये थे । जिस पर मामले में पांच से अधिक आरोपियान होने से प्रकरण में धारा 34 भादवि हटाकर, धारा 147 भादवि विस्तारित किया गया । फरार आरोपियों की पतासाजी दौरान आरोपी भुवन लाल साव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । आज दिनांक 14.02.2022 के आरोपी ‍(1) जितेंद्र लाल शर्मा पिता मेवालाल शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी दरोगापारा गुजरातीगली थाना कोतवाली (2) कोमल प्रसाद साहू पिता भूपदेव प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष निवासी LIG 22 चिरंजीवी दास नगर थाना चक्रधर नगर को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है । शेष फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button