छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश बघेल आज करेंगे यूपी में धुआंधार चुनाव प्रचार

RGHNEWS 13फरवरी2022,छत्तीसगढ़,रायपुर । छत्तीसगढ़ (chhatisgarh)के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh baghel) शनिवार को उत्तर प्रदेश(up) रवाना हो गए। मुख्यमंत्री रायपुर से सीधे कानपुर पहुंचेंगे। यह दौरा कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र पर केंद्रित होगा। इस क्षेत्र की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। यह इलाका अभी भाजपा और सपा का मजबूत गढ़ बना हुआ है। भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ के अपने सांसदों-विधायकों को इसी क्षेत्र में चुनाव अभियान प्रबंधन के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री का प्रचार अभियान कानपुर शहर की गोविंद नगर सीट से शुरू होगा। भूपेश बघेल (Bhupesh baghel) यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं घर-घर जाकर कांग्रेस का प्रचार करेंगे। वहां से किदवई नगर और सिकंदरा में प्रचार और जनसभाओं में शामिल होते हुए भूपेश बघेल शाम तक झांसी पहुंचेंगे। रात में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक होगी। उसमें झांसी और आसपास के विधानसभा सीटों पर प्रचार की रणनीति तय होनी है। रात में मुख्यमंत्री झांसी(Jhanssi)  में ही ठहरेंगे। अगले दिन से बुंदेलखंड के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव की घोषणा से पहले भी दो बार बुंदेलखंड क्षेत्र में जनसभा कर आए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh baghel)  और राजेश तिवारी को स्टार प्रचारक बनाया है। 60 से अधिक मंत्री-विधायक और पदाधिकारी पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार के विभिन्न कामों के लिए वहां पहुंच गए हैं। कानपुर और बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में तीसरे चरण का चुनाव चल रहा है। यहां 20 फरवरी को मतदान होना है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव के तीसरे चरण के इस क्षेत्र में 59 सीटें आती हैं। ये सीटें कानपुर शहर, कानपुर देहात, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फरुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले में आती हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने यहां से 49 सीटें जीती थीं। 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीती। वहीं कानपुर कैंट की एक सीट कांग्रेस के खाते में आई।

Related Articles

Back to top button