चलती ट्रेन में युवती के साथ हुआ बलात्कार,बताया क्या है पूरा मामला

RGHNEWS,12फरवरी2022,भोपाल। Rape in running train: मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक लड़की ने शिकायत की कि उसके साथ चलती ट्रेन में बलात्कार हुआ है. ये बलात्कार यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) की पैंट्री कार में हुआ. उस वक्त ट्रेन मुंबई से दिल्ली जा रही थी. पुलिस ने रेप के आरोपी पैंट्री कार मैनेजर को झांसी से गिरफ्तार कर लिया है. युवती ने पुलिक को बताया कि वह काम की तलाश में मुंबई गई थी.वहां काम नहीं मिला तो वापस अपने घर दिल्ली जा रही थी. ट्रेन में जगह न होने और उसके अकेले होने का पैंट्री कार मैनेजर ने फायदा उठाया और रेप किया.
यह है पूरा मामला
हैवानियत की शिकार हुई युवती ने बताया कि ‘मैं 21 साल की हूं। पुरानी दिल्ली में रहती हूं। 9 फरवरी को दिल्ली से मुंबई गई थी। वहां लोग बोले- मुंबई अच्छा नहीं है। यहां लड़कियों को बेच देते हैं। तुम वापस चली जाओ। लोगों के कहने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन पकड़ी। इस ट्रेन में भीड़ थी, इसलिए भुसावल स्टेशन पर उतर गई। यहां से शाम 6 बजे यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के AC कोच में बैठ गई। मैं फर्श पर ही कंबल बिछाकर सो गई। रात करीब 8 बजे मोटा-लंबा सा आदमी आया। वह नीली शर्ट पहने हुए था। उसने मुझे उठाया। बोला- यहां क्यों सो रही हो? जनरल डिब्बे में सीट खाली है। जाकर सो जाओ। वह मुझे जबरन जनरल बोगी की तरफ ले जाने लगा। कैंटीन वाले डिब्बे के पास जाकर बोला कि यहीं गेट के पास सो जाओ।
युवती ने बताया कि ‘मैं उसके कहने पर गेट के पास सो गई। थोड़ी देर बाद वही आदमी वापस आया। मुझे उठाकर कैंटीन वाले डिब्बे (पैंट्री कार) में ले गया। मेरे साथ उसने गलत काम किया। मैं चिल्लाई तो मुझे तीन-चार चांटे मारे। धमकी दी कि किसी को बताया तो ट्रेन से धक्का देकर मार डालूंगा। मैं रोती हुई अपना सामान उठाकर दूसरे डिब्बे में चली गई। उस वक्त रात के 10 बजे रहे होंगे। मुझे ट्रेन में दो लोग मिले। उन्हें मैंने घटना के बारे में बताया। ट्रेन भोपाल आने के बाद उन्हीं दो लोगों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई।



