श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा

RGHNEWS,12फरवरी2022,IPL Auction नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर हर किसी नजर थी, दो करोड़ से उनकी बोली शुरू हुई। दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता ने शुरुआत में श्रेयस अय्यर के लिए जमकर बोली लगाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में श्रेयस अय्यर को खरीद लिया।
https://twitter.com/IPL/status/1492395590499864579?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1492395590499864579%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fsport%2Fipl-2022-auction-live-shreyas-was-bought-by-kolkata-for-12-25-crores-dhawan-sold-for-8-25-crores-watch-the-banging-auction-783212.html
अश्विन पर बोली लग चुकी है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। पिछली बार उन्हें दिल्ली ने पंजाब से ट्रेड किया था। दिल्ली में उनकी सैलरी 7.60 करोड़ रुपए थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।
शिखर धवन पर पहले बोली लग रही है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। धवन के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच टक्कर चली। इसके बाद पंजाब भी इस बोली में कूद गया। पिछले ऑक्शन में वह 5 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके थे। उन्हें दिल्ली ने खरीदा था। इस बार उन्हें पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।



