पहले की हत्या और फिर चाकू से निकाली आंखे,बेरहमी से की गई हत्या – RGH NEWS
देश

पहले की हत्या और फिर चाकू से निकाली आंखे,बेरहमी से की गई हत्या

RGHNEWS 4फरवरी2022,बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। हत्यारों ने युवक की चाकू से आंख निकालने के बाद उसके सिर को कुचल दिया। पूरे शरीर पर गंभीर जख्म व चाकू से गोदने के निशान थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मनियारी थाने के बलहिया-माधौल रोड में पैक्स गोदाम के पास सड़क किनारे खून से लथपथ शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

लावारिस युवक की लाश सड़क किनारे फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची मनियारी पुलिस ने शव को उठाकर छानबीन की। उसके शरीर की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान से संबंधित कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद एसकेएमसीएच में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के थानों में तस्वीर भेजी गई है। मृतक की आयु करीब 25 से 30 वर्ष होगी। उसके चेहरे और शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान मिले हैं। रॉड व डंडे से पीटने का भी जख्म है। शव की हालत देख आशंका जतायी जा रही है कि हत्यारों ने पहले उसकी पिटाई की होगी। फिर चाकू गोदकर व सिर कुचल कर उसकी हत्या की है। एक आंख में चाकू मारा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button