कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा भरे जाएंगे पद – RGH NEWS
देश

कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा भरे जाएंगे पद

RGHNEWS 4फरवरी2022,Police Recruitment 2022: राजस्थान पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती करने वाली है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 67 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष कॉन्स्टेबल के 44 पद और महिला कॉन्स्टेबल के 23 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल मेजरमेंट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।

 

सामान्य, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी और एमबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2005 के बीच होना चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सामान्य क्षेत्र के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button