देश
NEET PG परीक्षा हुआ स्थगित

नई दिल्ली। NEET PG Exam 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2022 स्थगित हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। बताया कि नीट पीजी परीक्षा 2022 अगले 6-8 हफ़्तों के लिए स्थगित किया गया है।
बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2022) को स्थगित की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है।
जिसमें न केवल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12 मार्च की एग्जाम डेट को स्थगित करने की मांग की गई है, बल्कि अन्य चीजों के साथ इंटर्नशिप की समय सीमा में भी बदलाव किए जाने की बात रखी गई है। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम फैसला लेते हुए परीक्षा को 6-8 हफ़्तों के लिए स्थगित किया है।



