महिला IAS ने अपने आईएएस पति पर लगाया ये गंभीर आरोप – RGH NEWS
देश

महिला IAS ने अपने आईएएस पति पर लगाया ये गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक आईएएस दंपति के बीच विवाद का मामला थाना पहुंचा है। महिला आईएएस ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शारीरिक अक्षमता, मारपीट करने समेत लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। ​फिलहाल संबंधित थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आईएएस दंपति का विवाद 5 मई 1990 को हुआ था। शादी के बाद जब दोनों हनीमून मनाने बाहर गए थे तब विवाद हो गया। महिला ने बताया कि हनीमून के दौरान उन्हें पता चला कि उनका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। लेकिन वह उल्टा उन पर शारीरिक अक्षमता का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे।

महिला का कहना है कि शारीरिक कमजोरी के कारण उनका परिवार कभी पूरा नहीं हो सका। बताया कि ‘उनके पति हमेशा ही किसी दूसरी महिला के पास चले जाना का धमकी देते थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं।

 

मारपीट के अलावा आईएएस पति पर लाखों रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि जब वह और उनकी मां कोरोना संक्रमित हो गई थी तब उनके पति ने उनके बैंक खाते से 19.50 लाख रुपये का गबन किया। वहीं गलत दवाइ के सेवन से जान जाते-जाते बची। वहीं अब महिला पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर आवाज उठा रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button