दरिंदगी की खौफनाक कहानी,बाल काटने के बाद उस्तरे से स्‍तन को काटने का प्रयास,महिला होकर एक महिला के साथ कि गयी दरिंदगी – RGH NEWS
देश

दरिंदगी की खौफनाक कहानी,बाल काटने के बाद उस्तरे से स्‍तन को काटने का प्रयास,महिला होकर एक महिला के साथ कि गयी दरिंदगी

नई दिल्ली. 26 जनवरी को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुई महिला से हैवानियत के मामले में दरिंदगी की खौफनाक कहानी सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया कि वारदात के दौरान बाल काटने के बाद उस्तरे से उसकी छातियों तक को काटने का प्रयास किया गया. नाबालिगों व दूसरे लड़के ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया तो महिलाओं ने उसके प्राइवेट पार्ट में अपनी उंगली डाल दी. पीड़िता दर्द से छटपटाई, रोई-चिल्लाई, लेकिन हैवानों को कोई फर्क नहीं पड़ा.

इतना सब होने के बाद भी आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने डंडे, प्लास्टिक के पाइक और बेल्टों से उसे पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की कोशिश की. एक महिला के साथ हुई इस हैवानियत में महिलाएं भी शामिल थीं, वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थीं कि पीड़िता के महिला होने की सारी निशानियां मिटा देंगे. अमर उजाला की खबर के अनुसार, पहले कमरे में ले जाकर महिला के साथ हैवानियत हुई, इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोत कर गलियों-गलियों घुमाया. बाद में दोबारा कमरे पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई. करीब डेढ़ घंटे तक यह सब चला, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन हाई अलर्ट के दौरान चुस्त पुलिस को इसकी खबर तक न मिली. आखिर सूचना मिलने के बाद महिला को हैवानों के चंगुल से छुड़ाया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसमें अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, शारीरिक छेड़छाड़, अपराध के लिए उकसाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, अभद्र भाषा का प्रयोग, अपराध षडयंत्र और अन्य धाराएं शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे जांच के बाद मामले में और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button