देश

पोर्न साइड पर अपना ही वीडियो देख हैरान रह गया युवक,जाने क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु: बेंगलुरु के ऑस्टिन टाउन का 25 साल का युवक उस समय हक्कबक्का रह गया जब एक पोर्न साइट पर उसने अपना ही वीडियो देखा। इस वीडियो में वो और उसकी गर्लफ्रेंड साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद युवक ने पुलिस मं शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है किसी ने दोनों की वीडियो रिकॉर्ड कर उसे पोर्न साइट पर डाल दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवक की शिकायत पर सेंट्रल सीईएन क्राइम पुलिस ने 24 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता युवक एक बीपीओ में काम करता है।

अपनी शिकायत में युवक ने बताया है कि वह और उसकी गर्लफ्रेंड ने कुछ हफ्ते पहले बेंगलुरु के एक होटल में कुछ समय साथ बिताए थे। ऐसे में संभवत: कुछ लोगों ने सीक्रेट कैमरे में उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया और कई पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया।

युवक ने पोर्न साइट खोली, तब मिली जानकारी

इसकी जानकारी युवक को 21 जनवरी को मिली जब उसने ऐसा ही एक साइट खोला। वहां उसे अपनी ही वीडियो दिखी। इसके बाद वही वीडियो उसने अन्य दूसरी पोर्न वेबसाइट पर भी नजर आई।

पुलिस ने कहा है कि अपलोड किए गए वीडियो में युवक और युवती के चेहरे ब्लर किए गए हैं। हालांकि शरीर पर कुछ निशान के आधार पर युवक ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रहा शख्स वही है। युवक के अनुसार वीडियो में दिख रहे शख्स की छाती पर जो निशान है, वह दरअसल उसके जैसा ही है।

पुलिस को हालांकि संदेह है कि अपलोड किया गया वीडियो किसी सीक्रेट कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किया गया होगा। दरअसल वीडियो में कैमरे से शूटिंग कई अलग-अलग एंगल से होती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button