देश

इस मामले में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को गृहमंत्री की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा ने चाइनीज मांझा को लेकर एक्शन के मूड में है। उन्होंने आज इ कॉमर्स कंपनी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को चेतावनी दी है। मंत्री ने कहा है कि अपनी लिस्ट से चाइनीज मांझा तत्काल हटा दें। वरना मामले में कार्रवाई होगी।

बता दें कि चाइनीज मांझा की वजह से एक की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से गृह मंत्री चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वहीं अमेजॉन और फ्लिपकार्ट में अभी भी चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। इसे लेकर गृहमंत्री ने चेतावनी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझा बेचना प्रतिबंधित है।

गाय की मौत मामले में FIR दर्ज

बैरसिया में गौशाला में गाय की मौत का मामले में संचालक पर FIR दर्ज किया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। यह निजी गौशाला है, 9 गाय का PM करवाया। गौशाला संचालक पर FIR दर्ज कर दी है। गौशाला का संचालन प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। गौशाला से गायों को शिफ्ट करवा रहे है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button