Flipkart Sale का छप्पर फाड़ ऑफर! हाथ से जाने न दें मौका – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Flipkart Sale का छप्पर फाड़ ऑफर! हाथ से जाने न दें मौका

नई दिल्ली. फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल (Electronics Sale) का कल यानी 31 जनवरी को आखिरी दिन है. इस सेल में आपको हीटर और गीजर्स से लेकर स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स तक, सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. आज हम iPhone SE पर मिलने वाली शानदार डील की बात कर रहे हैं जिससे आप 44,900 रुपये के इस iPhone को केवल 16,149 रुपये में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे..

iPhone SE पर पाएं धुआंधार छूट

हम इस डील में iPhone SE के 128GB वाले वैरिएंट की बात कर रहे हैं जिसकी मार्केट में कीमत 44,900 रुपये है. फ्लिपकार्ट की सेल में आपको एप्पल का यह स्मार्टफोन 26% की छूट के बाद 32,999 रुपये का पड़ रहा है. अगर आप इस iPhone SE को खरीदते समय सिटी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा जिससे फोन की कीमत और कम होकर 31,999 रुपये हो जाएगी.

इस डील में मिल रहा है शानदार एक्सचेंज ऑफर

इतना ही नहीं, अगर आप iPhone SE को अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में खरीदते हैं तो आप 15,850 रुपये तक की बचत और कर सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर इस फोन की कीमत आपके लिए केवल 16,149 रुपये हो जाएगी. इस तरह 44,900 रुपये की कीमत वाले फोन को आप केवल 16,149 रुपये में घर लेकर जा सकेंगे.

iPhone SE के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो iPhone SE 4.7-इंच के रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. A13 बायोनिक चिप पर काम करने वाला यह स्मार्टफोन 12MP के रीयर कैमरे और 7MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है. iPhone SE IP67 रेटिंग के साथ आता है जो इस फोन को वॉटर रेजिस्टेन्ट बनाता है. इस 128GB के इंटरनल स्टोरेज वाले फोन में आपको फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. iPhone SE एक साल की ब्रांड वॉरन्टी के साथ आता है.

फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक्स सेल कल यानी 31 जनवरी तक ही चलेगी इसलिए आपके पास अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदने के लिए केवल आज और कल का ही दिन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button