वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों को मिलेगा मौका – RGH NEWS
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद बुरा साबित हुआ है. टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार मिली तो वहीं वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया. वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से शर्मनाक हार मिली. रोहित शर्मा अब पूरी तरह से फिट हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा भारत की वनडे टीम में 3 धाकड़ खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जो लंबे समय से नाइंसाफी झेल रहे हैं.

1. इस धाकड़ तेज गेंदबाज को मिलेगा मौका

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे है. हिट द डेक गेंदबाज सिराज अपनी रफ्तार से बड़े से बड़े बल्लेबाज को मैच के किसी भी मोड़ पर चकमा दे सकते हैं. सिराज की लाइन और लेंथ बेहद सटीक है और शुरुआती ओवर्स में विकेट लेने का दम रखने वाले सिराज अंतिम ओवर्स में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी मिडल ओवर में विकेट ना निकाल पाना रही है. लिहाजा टीम इंडिया इन दिनों विकेट टेकर गेंदबाजों को मिस कर रही है. लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ जरूर मैदान में उतारना चाहेंगे.

2. इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिलेगा मौका

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. लेकिन ईशान किशन की प्रतिभा उन्हें टीम इंडिया का सदस्य होने का प्रबल दावेदार बना देती है. वेस्टइंडीज सीरीज में ईशान किशन को ऋषभ पंत की जगह मौका दिया जा सकता है. IPL और घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन बनाने वाले ईशान किशन को सफेद गेंद की क्रिकेट का अच्छा अनुभव है.

ईशान किशन मैदान में लंबे छक्के लगाने के साथ ही संयम से पारी को आगे ले जाने की काबिलियत भी रखते हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ईशान ने कई मैच जिताए हैं. जिसके कारण ईशान कप्तान रोहित शर्मा के खास खिलाड़ियों की गिनती में आते हैं. लिहाजा उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ प्लेइंग XI में जरूर जगह मिल सकती है.

3. इस तूफानी नंबर 4 बल्लेबाज को मिलेगा मौका

टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अगर किसी खिलाड़ी को भारतीय समर्थकों ने सबसे ज्यादा मिस किया तो वो थे ऋतुराज गायकवाड़. बीते 2 साल से IPL में धूम मचाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक भी मैच नहीं खिलाया गया. जबकि उनकी मौजूदा फॉर्म शानदार है. विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने लगातार चार शतक लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने ही IPL 2021 में सबसे ज्यादा रन बना कर ऑरेंज कैप को भी अपने नाम किया था. IPL 2021 में उन्होंने 16 मैचों में 636 रन बनाए थे. हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं, लेकिन भारतीय टीम में नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ बेहद उपयोगी साबित हो सकते है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लाजवाब फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज को हाथ से नहीं जाने देना चाहेंगे .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button