सरकार ने शुरू की आधार PVC की सुविधा,जानिए इसके फायदे – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

सरकार ने शुरू की आधार PVC की सुविधा,जानिए इसके फायदे

यूआईडीएआई ने अभी हाल में एक ट्वीट में बताया कि खुले बाजार से बनवाए गए आधार प्लास्टिक कार्ड वैध नहीं हैं. एजंसी ने लोगों से इस तरह के कार्ड से बचने की सलाह दी क्योंकि इसमें सुरक्षा के कोई मानक नहीं होते. इसके बाद 20 जनवरी को यूआईडीएआई की ओर से जारी एक ट्वीट में बताया गया कि उसका बनाया गया आधार पीवीसी कार्ड कैसा होता है और उसकी क्या खासियतें हैं. यूआईडीएआई का आधार कार्ड वाटर रेसिस्टेंट है जिस पर पानी का कोई असर नहीं होगा. अच्छी क्वालिटी की प्रिंटिंग और लैमिनेशन दिया जाएगा. इसे कहीं भी इस्तेमाल करें, यहां तक कि बारिश में भी इसे नुकसान नहीं पहुंचता.

आधार पीवीसी कार्ड की खासियत

कुछ बड़ी खासियत की बात करें तो आधार पीवीसी कार्ड में लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर लगे हैं जबकि बाजार से बनाए गए कार्ड में ऐसा कोई सिक्योरिटी फीचर नहीं होता. दूसरी बड़ी खासियत तत्काल ऑफलाइन वेरिफिकेशन की है जो कि क्यूआर कोड के जरिये होता है. इसे स्कैनर की मदद से तत्काल वेरिफाई किया जा सकता है और इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. आइए अब जान लेते हैं कि इस आधार पीवीसी कार्ड या Aadhaar PVC Card को कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करना है.

  1. सबसे पहले आपको https://uidai.gov.in या https://resident.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा
  2. इस वेबसाइट पर जाने के बाद Order Aadhaar Card सर्विसेज पर
  3. अब अपने आधार की 12 संख्या दर्ज करें या 16 संख्या का वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VID) या 28 संख्या की आधार एनरोलमेंट आईडी दर्ज करें
  4. सिक्योरिटी कोड दर्ज करें
  5. अगर आपके पास ओटीपी है तो ऑप्शन I have TOPT पर . इसके लिए आप चेक बॉक्स में भी सकते हैं
  6. Request OTP बटन पर
  7. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी या टीओटीपी को दर्ज करें
  8. Term and Conditions के चेक बॉक्स में
  9. ओटीपी या टीओटीपी वेरिफिकेशन को पूरा करने के लिए Submit बटन पर
  10. अगली स्क्रिन पर आधार डिटेल का प्रिव्यू दिखेगा. इसे एक बार देख कर चेक कर लें. सब सही हो तो ऑनलाइन ऑर्डर के लिए आगे बढ़ें
  11. Make Payment पर . अब आप पेमेंट गेटवे पेज पर री-डायरेक्ट किए जाएंगे जहां आपको पेमेंट ऑप्शन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा मिलेगी
  12. सफल पेमेंट होने के बाद एक रसीद जनरेट होगी जिस पर डिजिटल सिग्नेचर होगा. यह कागज पीडीएफ फॉर्मेट में होगा. आपको एसएमएस के जरिये सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा
  13. सर्विस रिक्वेस्ट नंबर से आप आधार की डिलिवरी को ट्रैक कर सकते हैं. आधार पीवीसी डिस्पैच होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आता है. DoP बेवसाइट से भी आधार की डिलिवरी का स्टेटस चेक कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button