खेल

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, भारत के अब इस शहर में होगा IPL का मौजूदा सीजन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. दो साल बाद आईपीएल का कारवां फिर से भारत लौट आया है.

सूत्रों के मुताबिक आईपीएल का 15वां सीजन भारत में ही आयोजित होगा और सभी मुकाबले केवल एक ही शहर में खेले जाएंगे. ये शहर होगा मुंबई.

 

मुंबई में 3 क्रिकेट स्टेडियम हैं और इसका फायदा बीसीसीआई उठाने जा रही है. आईपीएल के इस सीजन में भी दर्शकों की एंट्री पर रोक जारी रहेगी. अब तक की जानकारी के मुताबिक सभी आईपीएल मैच मुंबई में ही खेले जाएंगे.

 

अगले महीने होगा मेगा ऑक्शन

 

नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी. खिलाड़ियों की नीलामी से पहले विभिन्न टीम ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है या चुना है.

 

मौजूदा आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियन्स में रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली शामिल हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button