छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: शुष्क हवाओं ने बढ़ाई ठंड…..जारी रहेगा शीतलहर

रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। सरगुजा संभाग कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा पहुंचा है।
अंबिकापुर समेत आसपास के इलाकों में ओस की बूंदे भी जमी। रायपुर में भी पारा 2 डिग्री नीचे गिरा है। आने वाले समय में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
मौसम विभाग की माने तो सरगुजा संभाग में शीतलहर चलने की संभावना है।



