खेल

BCCI ने इस खिलाड़ी को चुना टेस्ट टीम कप्तान

हाल ही में दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक Virat Kohli ने टेस्ट की कप्तानी का पद छोड़ दिया है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है, क्योंकि वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान थे। लेकिन, अब उनके इस्तीफे के बाद से ही यह सवाल खड़े होने लगे हैं कि उनकी जगह अब किसे टेस्ट कप्तान घोषित किया जाएगा। BCCI के सामने भी यह मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि टेस्ट की कप्तानी का इतना अनुभव फ़िलहाल किसी के पास नहीं है।

BCCI ने चुन लिया है अगला टेस्ट कप्तान

 

अब खबर आ रही है कि BCCI ने अगला टेस्ट कप्तान तय कर लिया है। एक BCCI अधिकारी ने जानकारी दी है कि Rohit Sharma अगले टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं। बता दें Rohit Sharma हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। वो पिछले एक साल में दो बार इसके शिकार हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका दौरे से ठीक पहले Rohit Sharma को चोट लगी और वो टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए। साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद BCCI इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है।

हालांकि BCCI Rohit Sharma को टेस्ट कप्तान बनाने से पहले उनसे एक अहम मुद्दे पर बातचीत भी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्टर्स Rohit Sharma से वर्कलोड और फिटनेस संबंधी मुद्दों पर बातचीत करेगी। BCCI अधिकारी के मुताबिक,

“इसमें कोई शक नहीं कि रोहित शर्मा ही भारत के नए टेस्ट कप्तान होंगे। रोहित को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम का उप-कप्तान बनाया गया था। अब जबकि विराट ने कप्तानी छोड़ दी है तो रोहित को ही टेस्ट कप्तान के रूप में प्रमोट किया जाएगा। जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा।”

BCCI अधिकारी ने फिटनेस और वर्कलोड के बारे में बात की और बताया, 

“सेलेक्टर्स रोहित से उनके वर्कलोड और फिटनेस से जुड़े मुद्दों पर भी बात करेंगे। अगर उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया जाता है तो उनका वर्कलोड काफी बढ़ जाएगा। क्योंकि उन्हें हाल ही में टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में रोहित को खुद को काफी फुर्तीला और फिट रखने की जरूरत होगी। मुझे लगता है कि चयनकर्ता उनसे बात करेंगे। उन्हें अपनी फिटनेस पर अतिरिक्त काम करना होगा।”

वनडे सीरीज के बाद होगा टेस्ट कप्तान का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अपने ही घर में खेलना है। इस दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 25 फरवरी से बेंगलुरु में और दूसरा टेस्ट 5 मार्च से मोहाली में होना है। ऐसे में अभी टेस्ट टीम की कप्तानी की घोषणा में काफी समय है। फिलहाल, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में तीन वनडे की सीरीज खेलना है। इस सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को होगा।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button