तारक मेहता के छोटे टप्पू हैं अभी तक के सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट,लेते है सबसे महंगा चार्ज – RGH NEWS
मनोरंजन

तारक मेहता के छोटे टप्पू हैं अभी तक के सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट,लेते है सबसे महंगा चार्ज

छोटे पर्दे के बेहतरीन कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना ली है। इस शो ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। यह शो पिछले 13 साल से लोगों को हंसाता आ रहा है। शो ने अपने 3000 एपिसोड कंप्लीट कर लिए हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के किरदार लोगों को बहुत पसंद आते हैं। फैंस उन्हें उनके असल नाम से ज्यादा उनके शो में रखे गए नाम से जानते हैं। वहीं इस शो के कई कलाकारों की अलग ही पहचान बनी है। जिसमें शो की जान जेठालाल, दया बेन और कई बेहतरीन कलाकार आते हैं। इन्हीं कलाकारों में टप्पू, बबीता जी आदि का किरदार निभाने वाले एक्टर्स भी आते हैं, जिन्होंने शो में अलग ही पहचान बनाई है।

आपको बता दें कि शो में वैसे तो सभी कलाकार काफी पैसा कमाते हैं, लेकिन टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी इनमें से कई बड़े कलाकारों से कहीं ज्यादा पैसा कमाते थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में चाइल्ड एक्टर के रुप में काम करने वाले भव्य गांधी दिन का 10,000 रुपए कमाते थे, जो काफी ज्यादा बड़ा अमाउंट है। भव्य गांधी इकलौते ऐसे चाइल्ड एक्टर थे, जो शो में काम कर रहे सभी चाइल्ड एक्टर्स से सबसे ज्यादा पैसा कमाते थे। लेकिन उन्होंने शो से दूरी बना ली है।

भव्य गांधी ने 9 साल तक कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का साथ निभाया और लोगों को एंटरटेन किया। लेकिन 9 साल बाद उन्होंने शो से दूरी बनाने का फैसला किया और शो को छोड़ दिया। लेकिन उनके फैंस जानना चाहते हैं कि भव्य गांधी के शो को छोड़ने के पीछे का क्या कारण था। तो आपको बता दें कि शो में उनके रोल को साइड में रखा गया, जिसके चलते उन्होंने मेकर्स से इस बारे में बात की। लेकिन उसका कुछ खास रिएक्शन देखने को नहीं मिला। जिसके बाद टप्पू उर्फ भव्य गांधी ने शो को छोड़ने का फैसला किया और शो को छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button