तीसरी लहर में पहली बार 2.47 लाख नए संक्रमित मिले,7 महीने बाद कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार – RGH NEWS
देश

तीसरी लहर में पहली बार 2.47 लाख नए संक्रमित मिले,7 महीने बाद कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार

देश में बुधवार का दिन कोरोना वायरस के लिहाज से बेहद भयावह रहा। बुधवार को 2 लाख 47 हजार 418 नए कोरोना संक्रमित मिले। 84,592 लोग ठीक हुए, जबकि 380 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 62 हजार 446 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 11.17 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 11 लाख के पार पहुंचे हैं।

वहीं, नए संक्रमितों 54 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को 1.93 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब तक कुल 3.63 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.47 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,85,035 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 7 महीने के बाद 11 लाख के पार पहुंची है। दूसरी लहर के केसेस घटने के दौरान 9 जून को देश में कुल 11 लाख 67 हजार 952 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।

कोरोना अपडेट्स

  • राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर तैनात BSF के 30 जवान संक्रमित पाए गए हैं।
  • हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और UTs को वैक्सीन की 157.36 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। राज्यों और UTs के पास अभी वैक्सीन की 15.75 करोड़ से ज्यादा डोज मौजूद है।
  • देश भर में अब तक ओमिक्रॉन के 5,488 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 13.11% दर्ज किया गया। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 11.05% दर्ज किया गया था।
  • महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, राज्य में कोरोना से अब तक 265 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक 126 मौतें मुंबई पुलिस में हुई है। फिलहाल राज्य में 2,145 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।
  • इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट पर कोरोना का साया पड़ चुका है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने बताया है कि 7 भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया
  • महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में कोवैक्सिन की कमी है। हमें इस संबंध में जिला अधिकारियों से फोन आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ वर्चुअल कॉफ्रेंस में हमने कोवीशील्ड की 50 लाख डोज और कोवैक्सिन की 40 लाख डोज की मांग की है।
  • दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.22% हो गया है, जो कि पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 मई को राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 25% दर्ज किया गया था।
  • BMC कमिश्नर इकबाल चहल ने बुधवार को बताया कि अभी तक जितने भी मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत, उनमें 99% ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
  • PM मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग के दौरान राज्यों में कोरोना के हालात पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button