बिग बॉस से जुड़ा नया खुलासा,इस कंटेस्टेंट को जिताने के लिए खुलेआम हो रही Bigg Boss 15 में धांधली?
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 15’ में वोटिंग में धांधली हो रही है. इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि राहुल महाजन ने शो में आकर खुद किया. राहुल महाजन ‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ में राखी सावंत के सपोर्टर बनकर आए थे. इस दौरान राहुल महाजन ने सबके सामने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
हो रही है धांधली
राहुल महाजन के अलावा बाकी घरवालों को सपोर्ट करने के लिए सेलेब्स ‘वीकेंड का वार’ में आए थे. इस दौरान राहुल महाजन ने राखी सावंत से कहा कि ‘इस बार मैंने वोटिंग की पूरी सेटिंग कर दी है तू ही जीतेगी. बाहर वोटिंग बूथ लगा है. कोई भी वोटिंग बटन दबाएगा वोट राखी को ही जाएगा.’
हर जगह से मिलेगा वोट
इसके साथ ही राहुल ने राखी से कहा- ‘किसी भी बटन को दबाने पर वोट तुझे ही जाएगा. फिर चाहे बटन मोबाइल का हो या फिर लिफ्ट का. मुंबई की अगर कोई लिफ्ट में भी बटन दबाएगा तो वोट सीधे राखी को ही जाएगा.’ राखी जवाब में कहती हैं- ‘मैं तेरे पर विश्वास नहीं करती.’
राहुल ने की राखी के पति की पिटाई
राहुल महाजन ने कहा- ‘राखी तेरा पति किसी के साथ बैठा हुआ था. मैं गया और उसकी खूब पिटाई की. अब वो तेरा फोटो लेकर बैठा है घर पर और रोज तेरी पूजा करता है. हार डालकर.’ जवाब में राखी कहती हैं- ‘अरे! मैं जिंदा हूं तो क्यूं मेरी फोटो पर हार डालकर बैठा हुआ है. मैं मर तो नहीं गई ना.’
कलर्स ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘राखी और राहुल के बीच हो रही मस्ती से क्या याद आती आपको अपने भाई बहन की?’



