20 करोड़ लोग कर चुके हैं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण
कमजोर वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार लगातार कई योजनाएं शुरू करती रही है, ताकि सभी लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई जा सकें. ठीक उन्हीं योजनाओं में से एक है, ई-श्रम कार्ड (e shram card) जिसके तहत देश के किसी भी हिस्से में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.
दरअसल असंगठित क्षेत्र के श्रमिक लगातार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (e shram Portal Registration) करवा रहे हैं. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अबतक 20 करोड़ कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं.
ताजा आंकड़ों के अनुसार, ई-श्रम पोर्टल (e-shram Portal) से जुड़ने वाले कामगारों की संख्या 20 करोड़ पार कर गई है. इसमें ज्यादा पंजीकरण करने वाले पांच राज्यों में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश है, दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल, तीसरे नंबर पर बिहार, चौथे नंबर पर ओडिशा और पांचवें नंबर पर झारखंड है.
वहीं, पंजीकरण करने वालों में महिलाओं की दावेदारी सबसे ज्यादा है. दरअसल 52.81 फीसदी महिलाएं और 47.19 फीसदी पुरुषों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.


