छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गिरेंगे ओले,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुरः मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक विभिन्न राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, झारखंड में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है.
रायपुर में अभी भी बारिश हो रही है और तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. रायपुर, दुर्ग और अन्य बारिश के अनुमान वाले जिलों में बादल छाए रहेंगे. देर शाम में इन जिलों में बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में अभी यह बादल और हल्की बारिश का दौर कुछ दिन चलेगा. जिसके चलते यहां ठंड भी बढ़ेगी.



