खेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी से हैरान बचपन के कोच

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अबतक दो मैच खेल चुकी है और इन दोनों मैचों के दौरान भारतीय कोच राहुल द्रविड़ या केएल राहुल ने ही मीडिया से बातचीत की है। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अबतक किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग नहीं लिया है। कोहली आखिरी बार तब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने वाली थी। कोहली के इस प्रेस मीट के बाद कप्तानी को लेकर काफी विवाद हुआ था। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस से कोहली की गैरमौजूदगी ने उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी हैरान कर दिया है।

खेलनीति पर बात करते हुए राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘मुझे इसका कारण समझ में नहीं आ रहा है। लगता है कि बीसीसीआई ने कुछ नए नियम बनाए होंगे कि कौन संबोधित करेगा या मीडिया मैनेजर को अधिक अधिकार दिए गए होंगे कि वह तय करेगा कि क्या कप्तान जाएगा या नहींं। दक्षिण अफ्रीका में दोनों मैचों के पहले और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान के न दिखने की कोई वजह रही होगी। यह कहना मुश्किल है कि यह अचानक परिवर्तन क्यों किया गया है या क्या परिवर्तन वास्तव में किया गया है या यह संयोग से है।’

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और ​अंतिम ​टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर हैं। भारतीय कप्तान के पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण जोहानिबर्ग टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे और अब उन्हें अपना 100वां टेस्ट के लिए और इंतजार करना होगा। कोहली अब अगले महीने बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना 100वां टेस्ट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button