खेल

युवराज सिंह और हरभजन की होगी मैदान पर वापसी

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दोबारा मैदान में दिखाई देंगे। क्रिकेट के दीवाने फैंस के लिए एक खुशखबरी है। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग, 2011 विश्व कप के शानदार खिलाड़ी युवराज सिंह, हाल में भारतीय टीम से रिटायरमेंट में चुके हरभजन सिंह के साथ साथ कई सितारे दोबारा बल्ले और गेंद के साथ मैदान पर नजर आयेंगे। ऐसा एक लीग के दौरान होगा।

इस आयोजन के चलते खेलेंगे ये खिलाड़ी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का आयोजन होने जा रहा है। जहां भारतीय टीम के लीजेंड खिलाड़ी कहे जाने वाले सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, 2011 में अपने प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह और हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले हरभजन सिंह भी इस लीग में खेलते नाराज आयेंगे।

ये खिलाड़ी भी होंगे हिस्सा

इन स्टार खिलाड़ियों अलावा इस लीग में और भी नामचीन खिलाड़ी भाग लेंगे। ऑल राउंडर खिलाड़ी इरफान पठान, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगड़, नयन मोंगिया के साथ अमित भंडारी भी टीम का हिस्सा होंगे।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button