देश

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी. दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हों वो आइसोलेट हो जाएं और अपना टेस्ट करवाएं.

सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने ट्वीट किया, ‘मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं. हल्के लक्षण हैं. घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं.’

हाल ही में उत्तराखंड और यूपी गए थे सीएम केजरीवाल

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल (सोमवार को) अपनी पार्टी के प्रचार के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) गए थे. देहरादून में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘नवपरिवर्तन सभा’ को संबोधित किया था. जान लें कि उत्तराखंड में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं. इससे पहले रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक रैली की थी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button