बैंक लॉकर में मिला 500 करोड़ का एमेराल्ड शिवलिंग,पुलिस ने दर्ज किया केस – RGH NEWS
देश

बैंक लॉकर में मिला 500 करोड़ का एमेराल्ड शिवलिंग,पुलिस ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली. तमिलनाडु के तंजावुर में सीईडी पुलिस ने जब एक इंडियन बिजनेसमैन के बैंक लॉकर को खुलवाया तो उसमें से 500 करोड़ रुपये का पन्ना रत्न का बना शिवलिंग मिला.

 

एंटीक मूर्ति होने की मिली थी टिप 

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION की रिपोर्ट के अनुसार,  एडीजीपी जयंत मुरली ने चेन्नई में शुक्रवार को बतया कि उन्हें टिप मिली थी कि तंजावुर के एक घर में एंटीक मूर्ति रखी हुई है. इस टिप को ध्यान में रखकर बिजनेसमैन

 

500 करोड़ रुपये है कीमत 

इस एमेराल्ड लिंगम को मरघट लिंगम के नाम से भी जाना जाता है. इस एमेराल्ड लिंगम की कीमत 500 करोड़ रुपये है. नागपट्टिनम के निकट थिरुक्कुवलई के पुराने थ्यागराज स्वामी टेंपल से यह 2016 में चोरी हो गया था. इस लिंगम को बैंक लॉकर से बरामद किया गया.

 

एक हजार साल पुराना है शिव लिंग 

 

सूत्रों के अनुसार, सांइटिफिक इन्वेस्टिगेशन के द्वारा ये तो नहीं पता लगा कि इसे कब बनाया गया होगा लेकिन माना जा रहा है कि ये एक हजार साल पुराना शिव लिंग है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button