रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGH NEWS की खबर का असर: रायगढ़ में रेलवे विभाग में मिली ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर और थम्ब इम्प्रेशन मशीन से छूट✍️*

 
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ आखिरकार रायगढ़ रेलवे में कार्य लोको पायलटों को ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर और थम्ब इम्प्रेशन मशीन से छूट मिल ही गई। इस खबर को RGH NEWS ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद रेलवे के अधिकारी इसे संज्ञान में लेते हुए ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर और थम्ब इम्प्रेशन मशीन से लोको पायलटों को छूट दिया। महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण हेतु सोशल डिस्टेनसिंग ही इसका कारगर उपाय है। लेकिन रायगढ़ में रेलवे विभाग लोको पायलटों से थम्ब इंप्रेशन मशीन के द्वारा अभी भी अटेंडेंस कराया जा रहा था। इतना ही नहीं अल्कोहल की जांच के लिए ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर का उपयोग किया जा रहा था। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। अब ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर और थम्ब इम्प्रेशन मशीन से छूट के बाद लोको पायलटो ने राहत की सांस ली है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button