रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखे जेठा और दया – RGH NEWS
मनोरंजन

रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखे जेठा और दया

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) अब तक के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है, और दया-जेठालाल वह जोड़ी है जिसे हर कोई पसंद करता है. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने हमेशा दर्शकों को हंसने और ठहाके लगाने पर मजबूर किया है. अब लंबे अरसे से दिशा वकानी शो में नहीं हैं लेकिन आज भी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. आज हम आपके सामने इस जोड़ी का एक रोमांटिक डांस वीडियो लेकर आए हैं.

थ्रोबैक वीडियो में अलग है दया बेन का अंदाज 

सामने आए एक थ्रोबैक वीडियो में दोनों को शो में डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल करते देखा जा सकता है. दोनों शाहरुख खान के रोमांटिक सॉन्ग ‘एक दिन आप हमको मिल जाएंगे’ पर कपल डांस करते दिख रहे हैं. दोनों का ये वीडियो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

फैंस ने बरसाया प्यार 

इस वीडियो को देखकर ‘तारक मेहता’ शो के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. वह कमेंट बॉक्स में दया बेन से वापस आने की अपील कर रहे हैं. यहां कोई दिल तो कोई फायर इमोजी बनाकर अपने दिल की बात कह रहा है.

असल जिंदगी में ऐसा है दोनों का रिश्ता

एक बार दिशा वकानी उर्फ ​​दया बेन और दिलीप जोशी (जेठालाल) ने अपने रिश्ते के बारे में बात की. डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने एक-दूसरे के बारे में चर्चा की थी. दिशा और दिलीप से जब उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके बीच एक अच्छा रिश्ता था. दिलीप ने कहा, ‘हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और बहुत ही पेशेवर हैं. हमारे पास ऑफ-स्क्रीन एक अच्छा समीकरण है, जबकि दिशा ने उनके विचारों का समर्थन किया और कहा कि वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button