किसान ने पीएम से केला देने के लिए मांगा समय तो PM ने दिया ऐसा रिएक्शन – RGH NEWS
देश

किसान ने पीएम से केला देने के लिए मांगा समय तो PM ने दिया ऐसा रिएक्शन

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की किसानों के साथ वर्चुअल बातचीत में एक हल्का फुल्का क्षण देखा गया, जब लखनऊ में कृषक उत्पादक संगठन (FPO) के सदस्य एक किसान ने अपनी खेतों में उपजे केले पेश करने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा.

पीएम ने कृषि उत्पादों के बारे में ली जानकारी 

बातचीत के दौरान मेज पर रखे कृषि उत्पादों की ओर इशारा करते हुए मोदी ने पूछा, ‘आपने यहां इतने उत्पाद रखे हैं, क्या ये सभी छोटे किसानों द्वारा उगाए गए हैं?’ इस पर कृषक उत्पादक संगठन (FPO) के सदस्य धर्मचंद ने कहा कि सभी चीजें छोटे किसानों के खेतों की उपज हैं.

किसान की बात सुनकर पीएम हंस पड़े

प्रधानमंत्री ने कहा कि केले का आकार काफी बड़ा लगता है. इसपर धर्मचंद ने कहा, ‘अरे साहब यह मेरा ब्रांडेड केला है, ‘नवीन केला’. एक बार मौका दीजिए, आप हमको बुलाइए तो हम लेकर आयें, आप खाइए, देखिए कितना मजा है.’ इसपर प्रधानमंत्री सहित अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके. मोदी ने कहा, ‘आपके विचार का आभारी हूं.’

 

‘देश के किसानों में है आत्मविश्वास’

मोदी ने कहा, ‘मेरे देश के छोटे-छोटे किसानों का जो आत्मविश्वास हैं और आप जिस आत्मविश्वास से सबको बता रहे हैं, देश भर के किसान आपकी बात सुन रहे हैं. सभी को प्रेरणा और उत्साह मिलेगा. आपने किसानों की मेहनत को ताकत दी है, मुझे पूरा विश्वास है कि आपका यह एफपीओ खूब फूलेगा-फलेगा. आपके पड़ोस में और एफएपीओ बनेंगे और एफपीओ द्वारा छोटे किसानों को बढ़ाने का जो मेरा लक्ष्य है उसमें आप जैसे साथी बहुत बड़ी ताकत हैं. मैं आपको और आपके साथ जुड़े सभी किसानों को नमस्कार करता हूं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button