टेक्नोलोजी

साल का पहला दिन किसकी खुलेगी किस्मत, चेक करें आज का अपनी राशि

नई दिल्ली। शनिवार से नए साल की Happy New Year Rashifal 1 Jan 2022 शुरुआत हो रही है। ऐसे में साल का पहला दिन कई लोगों के किस्मत का ताला खोलने वाला है। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए पंडित सनत कुमार खंपरिया से जानते हैं नया साल आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

मेष राशि —

मेष राशि के जातकों का हर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। आय के स्त्रोत लाभ दिलाएंगे। खान-पान पर ध्यान देना होगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मस्ती में दिन बीतेगा।
वृष राशि —

वृष राशि के जातकों को दिन अनुकूल रहेगा। विदेशी मामलों में लाभ हो सकता है। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक व शारीरिक कमजोरी हो सकती है। विरोधियों की वजह से नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि —

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि —

कर्क राशि के जातक व्यापार में लाभ कमाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। सकारात्मक सोच आपको फायदा दिला सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की सलाह आप को दी जा रही है। सेहत थोड़ी गिर सकती है।

सिंह राशि —

सिंह राशि के जातकों को नया साल आय के स्त्रोत बढ़ा सकता है। जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ा पाएंगे। दिन की शुरुआत के साथ साल की शुरुआत अच्छी होगी। कैरियर में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि —

कन्या राशि के जातक व्यापार में कोई फैसला ले सकते हैं। सेहत की दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। ऑफिस में काम ठीकठाक चलेगा। व्यस्तता रहेगी।

तुला राशि —

तुला राशि के जातक आर्थिक लाभ कमाएंगे। समाज में आपका वर्चश्व बढ़ेगा। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ दिन खुशनुमा बताएंगे। विदेश से कोई ऑफर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि के जातकों को आय के स्त्रोत मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नया साल खुशनुमा बीतेगा। कुछ चुनौती भरे कार्य आपको मिल सकते हैं। नए साल की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी।

धनु राशि —

धनु राशि के जातकों को कार्य में बाधा आ सकती है। सोचे काम पूरे होंगे। व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी बाधा आ सकती है। सकारात्मक निर्णय लेते हुए आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जा रही है।

मकर राशि —

मकर राशि के जातकों को नए संपर्क बनाने की जरूरत है। व्यापार में लाभ अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर पर कोई मेहमान आ सकता है।
कुंभ राशि —

कुंभ राशि के जातक लाभ भौतिक साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार थोड़ा धीमा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आने वाला समय लाभ देगा।

मीन राशि —

मीन राशि वालों का दिन सेहत की दृष्टि से सामान्य रहेगा। जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तो की चाहत बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button