निया शर्मा ने कराया हॉट फोटोशूट,कैमरे के सामने दिए बोल्ड पोज

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जादू बिखेरती रहती हैं. वह फैंस के साथ अक्सर अपने वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज की झलक फैंस को दिखाई है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है.
कैमरे के सामने दिया किलर पोज
फोटोज में निया शर्मा (Nia Sharma) व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं जो बहुत ज्यादा डीपनेक है. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और गले में एक खूबसूरत सा हार पहना है जो उनके लुक कम्प्लीट कर रहा है. उन्होंने कैमरे के सामने बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करवाया है जिसे देखकर फैंस की धड़कन की रफ्तार तेज हो गई है.

हॉट अंदाज देख फिसल गया फैंस का दिल
निया (Nia Sharma) ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कोई कैप्शन नहीं क्योंकि ये फोटोशूट है. इस ‘एंजेल ऑन अर्थ’ वाली वाइब को समझा नहीं सकती हूं. कमेंट सेक्शन में निया के लुक की जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत लग रही हो. दूसरे ने लिखा, पूरी दुनिया में आप सबसे खूबसूरत हैं. किसी ने कमेंट किया, मैम आपने तो आग लगा दी.



