25 रुपये सस्‍ता होगा पेट्रोल,26 जनवरी से लागू होगी योजना,75 रुपए प्रति लीटर तक मिल सकता है पेट्रोल – RGH NEWS
देश

25 रुपये सस्‍ता होगा पेट्रोल,26 जनवरी से लागू होगी योजना,75 रुपए प्रति लीटर तक मिल सकता है पेट्रोल

झारखंड में अपने दो साल पूरे होने पर सोरेन सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ते पेट्रोल का तोहफा दिया है। राज्य के राशन कार्डधारियों को 26 जनवरी से मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने 25 रुपए की छूट दी जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। एक कार्डधारी को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल की खरीदारी पर यह छूट दी जाएगी।

CM सोरेन ने यह जरूर बताया कि सरकार को इस योजना के लिए अलग से किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं लेना होगा। अपने नए संसाधन से सरकार राजस्व बढ़ाने में जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संसाधन जैसे-जैसे बढ़ेंगे, राज्य के अन्य लोगों को भी पेट्रोल के दाम में राहत दी जाएगी।

स्टूडेंट्स के लिए भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा
झारखंड में गठबंधन सरकार के दो साल पूरा होने पर मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सोरेन ने स्टूडेंट्स को भी लुभाने वाली घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (SCC) भी लाने जा रही है। इसके माध्यम से मेधावी छात्रों को मदद की जाएगी।

केवल बाइक-स्कूटर वालों को मिलेगा फायदा

झारखंड सरकार के मुताबिक यह छूट बाइक-स्कूटर रखने वाले बीपीएल कार्डधारकों को ही मिलेगी. ऐसे लोग एक महीने में अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल रियायती दरों पर हासिल कर सकते हैं. उन लोगों को राशन कार्ड लेकर पेट्रोल पंप पर जाना होगा. वहां पर उन्हें पेट्रोल की पूरी कीमत चुकानी होगी. उसके बाद सरकार 10 लीटर पेट्रोल पर 250 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर देगी. 10 लीटर से ज्यादा पेट्रोल लेने पर कार्डधारक को मार्केट रेट पर कीमत चुकानी होगी.

‘पेट्रोल पंप संचालक कर रहे थे मांग’

राज्य में झारखंड (Jharkhand) पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लगातार  पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा है. एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है. जिसके चलते झारखंड के लोग इन राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं. इससे राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान हो रहा है. सीएम ने डीजल पर वैट की दरें तो कम नहीं की लेकिन पेट्रोल पर वैट कम करके बीपीएल कार्ड धारकों को बड़ी राहत दे दी.

75 रुपए प्रति लीटर तक मिल सकता है पेट्रोल
अभी झारखंड में पेट्रोल 98.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, लेकिन CM हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद यदि इसमें 25 रुपए कम किए जाएं तो पेट्रोल के दाम 75.52 रुपए प्रति लीटर रह जाते हैं।

हालांकि वैट और अन्य टैक्स में छूट के आधार पर सही मायने में तय होगा कि यह छूट 25 रुपए ही होगी या इससे ज्यादा की रहेगी। एक्सपर्टस का कहना है कि सही कीमत की जानकारी सरकार की तरफ से इस योजना को लागू करने की कार्यप्रणाली घोषित करने के बाद ही मिल पाएगी।

2 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान CM ने 2 हजार 965 करोड़ 22 लाख रुपए की 20 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर, ट्रांसपोर्ट नगर के शिलान्यास के अलावा पेयजल व स्वच्छता विभाग समेत अन्य विभागों की कई जरूरी योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

झारखंड ने सभी राज्यों से मारी बाजी

केंद्र की इस घोषणा के बाद देश में बीजेपी शासित राज्यों ने भी वैट की दरें कम करके कीमतें कम करने का ऐलान किया था. हालांकि गैर-बीजेपी शासित राज्य इस मामले में ठिठके हुए थे. इन सबके बीच झारखंड (Jharkhand) के सीएम हेमंत सोरेन ने बीपीएल वर्ग के लिए पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) के दाम में एकदम से 25 रुपये की कटौती करने की घोषणा कर बाजी मार ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button