सेंचुरियन टेस्‍ट के तीसरे दिन मैदान पर नाचते दिखे विराट कोहली,सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल – RGH NEWS
खेल

सेंचुरियन टेस्‍ट के तीसरे दिन मैदान पर नाचते दिखे विराट कोहली,सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

सेंचुरियन टेस्‍ट में भारत की टीम इस वक्‍त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. मैच के तीसरे दिन कप्‍तान विराट कोहली फिल्डिंग करने के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए.

वो मैदान में डांस करते हुए देखे गए. इस घटना का एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, जिस तरह की चीजें बीते दिनों भारतीय क्रिकेट में हुई हैं उसे देखते हुए ये टीम के लिए अच्‍छे संकेत हैं. टी20 में कप्‍तानी से पीछे हटने के बाद विराट को वनडे कप्‍तानी से हटा दिया गया. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई.

https://twitter.com/LavanyaJessy/status/1475852916405669893?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1475852916405669893%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

 

साउथ अफ्रीका की टीम के जब 177 रन के स्‍कोर पर सात विकेट गिर चुके थे तब विराट कोहली को मैदान पर डांस करते हुए स्‍पॉट किया गया. वो मैच में भारत की मजबूत स्थिति के चलते ग्राउंड पर इंज्‍वाय करते हुए नजर आए. मैच में तीन दिन का खेल खत्‍म हो चुका है. भारत के पास इस वक्‍त 146 रन की बढ़त हो गई है. विराट कोहली चाहेंगे कि कम से कम 300 रन का लक्ष्‍य देकर मेजबानों को बल्‍लेबाजी के लिए उतारा जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button