भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते मैदान से बाहर गए बुमराह – RGH NEWS
खेल

भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते मैदान से बाहर गए बुमराह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. भारत के प्राइम फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को चोट के चलते ग्राउंड छोड़ना पड़ा. जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग करते वक्त एंकल मुड़ गया था.

जसप्रीत बुमराह जिस वक्त पारी का 11वां ओवर डाल रहे थे, उसी वक्त फॉलो-थ्रू के दौरान उनका एंकल मुड़ गया. जसप्रीत बुमराह दर्द के मारे तुरंत ही ग्राउंड पर लेट गए. जिसके बाद भारतीय टीम के फीजियो तुरंत भागे-भागे ग्राउंड पर आए.

हालांकि, चाय होने से पहले तक जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी हुई लेकिन उन्होंने कोई ओवर नहीं किया.

जसप्रीत बुमराह इसके बाद अपना ओवर पूरा नहीं कर पाए और मैदान छोड़कर चले गए. ड्रेसिंग रूम में भी जसप्रीत बुमराह दर्द से कराहते हुए नज़र आ रहे थे.

जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई की ओर से भी जानकारी दी गई है. बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह के दाएं टखने में मोच आ गई है, फिलहाल मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है. जसप्रीत बुमराह की जगह श्रेयस अय्यर फील्डिंग कर रहे हैं.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है. पहली पारी में बुमराह ने ही अफ्रीका को शुरुआती झटका दिया था. इसके अलावा साल 2018 के दौरे पर भी जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड शानदार रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button