खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के वनडे कप्तान होंगे केएल राहुल!

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के सीमित प्रारूप के कप्तान रोहित शर्मा है। इस मुद्दे को लेकर बीसीसीआई और विराट कोहली के मध्य काफी बवाल मचा हुआ था। लेकिन चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के रुख से साफ था कि अब सीमित प्रारूप की कमान रोहित शर्मा के हाथ में ही होगी। लेकिन एक वेबसाइट में दावा किया है कि रोहित शर्मा की इंजरी अभी ठीक नही हुई है। जिसके बाद केएल राहुल को कप्तान बताया जा सकता है।

रोहित शर्मा नही हुए है ठीक

भारतीय टीम के सीमित ओवर्स के कप्तान रोहित शर्मा को चोट के करना दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के बीच चल रही महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर होना पड़ा था। रोहित शर्मा इस वक्त एनसीए में अपना इलाज कर रहे हैं। लेकिन एक वेबसाइट ने दावा किया है कि रोहित शर्मा की चोट गंभीर है। जिसके कारण वो आने वाली दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। टीम मैच की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका में ही टीम मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

केएल राहुल को बताया जा सकता है कप्तान

भारतीय टीम के टी20 फॉर्मेट के उपकप्तान केएल राहुल को वनडे सीधे कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। केएल राहुल टी20 में कप्तान बनाया जा चुका है। साथ ही टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे से उपकप्तानी लेने के बाद रोहित शर्मा को सौंपी गई थीं। लेकिन रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद केएल राहुल को कप्तान बनाया गया। केएल राहुल को अभी वनडे फॉर्मेट में उपकप्तान घोषित नही किया गया है। लेकिन रोहित शर्मा को गैरमौजूदगी में केएल केएल ही कप्तानी पद के दावेदार है। विराट कोहली वनडे के लिए अपनी उपलब्धता पहले से खत्म कर चुके है।

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट से वापस लिए थे नाम

विराट कोहली ने चयनकर्ताओं के सामने उन्हे वनडे टीम में ना लेने का आग्रह किया हैं। इसके कारण पूछे जाने पर विराट कोहली की निजी जिंदगी का कारण बताया जा रहा है। विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन के लिए परिवार के साथ होना चाहते है। इसलिए उन्होंने वनडे से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि बाद में BCCI ने  ये साफ़ किया कि वो टीम का हिस्सा रहेंगे. अब जल्द ही वनडे टीम का होगा एलान.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button