टेक्नोलोजी

जाने आज का अपना भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका दिन

किस राशि के लिए इस नए अवसरों की भरमार है? जानिए क्या कहता है आपका राशिफल? मीन (Pisces) राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं. कुंभ (Aquarius) राशि वाले लोगों को धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना चाहिए. मकर (Capricorn) राशि वाले बेरोजगार लोगों को काम मिलने के आसार हैं. एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries): इस सोमवार आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों. काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ा संभाल कर रहने की जरूरत है.

वृषभ (Taurus): सोमवार के दिन आप में हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा. आप अपने बिजनेस में पूरा ध्यान रखेंगे और उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए. किसी काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा. युवाओं को नए रोजगार मिल सकतें है.

मिथुन (Gemini): आप दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी सेवा दिल से करेंगे. आपके बिजनेस में तेजी आएगी और कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे. किसी के साथ धोखा न करें. काम की व्यस्तता में परिवार की अनदेखी न करें.

कर्क (Cancer): सोमवार के दिन आप किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. अगर आपकी कपड़े की दुकान है, तो आपको अच्छा लाभ होगा. अधूरे कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से आने वाले सुस्त रिटर्न से आप निरुत्साहित महसूस कर सकते हैं.

 

सिंह (Leo): सोमवार को किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. आपको व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति को दोबारा व्यवस्थित करने में अपना ध्यान रखें. युवाओं को ज्यादा चीजों को सीखने की जरूरत है. इस सोमवार आप माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

कन्या (Virgo): सोमवार के दिन आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा. किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है. व्यापारी वर्ग कारोबार को आर्थिक बल देने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं.

तुला (Libra): आपका मूड काफी अच्छा रहेगा. सोमवार को आप मेहनत के बल पर खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. आपको धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है. संपत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरूरी होगा.

वृश्चिक (Scorpio): आप जो भी निर्णय लेंगे वह निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा. अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है. अपने घर को अकेला न छोड़ें. नौकरी बदलने का मन बनेगा. अचानक किसी से मुलाकात मधुर रिश्ते में बदल सकती है.

 

धनु (Sagittarius): इस सोमवार आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने कार्यों को सलीके के साथ करके अपने लक्ष्य के निकट पहुंच सकते हैं. गवर्नमेंट से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है. आपको व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी.

मकर (Capricorn): सोमवार के दिन आप अपने काम पर पकड़ बना कर चलेंगे. धन संबंधी जो दिक्कतें चल रहीं थीं उनके समाप्त होने की संभावना है. आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं. बेरोजगारों को मनचाहा काम मिलने के आसार हैं.

कुंभ (Aquarius): इस सोमवार आप अपने व्यक्तिगत मामलों में अधिक रुचि लेंगे. धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा. प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल आपको अंजाम तक पहुंच सकती है. इच्छित नौकरी भी मिल सकती है.

मीन (Pisces): सोमवार को आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है. कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक दृष्टि से संतोष रहेगा. निवेश के लिए जानकार लोगों की मदद ले सकते हैं. प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button