देश
30 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

हैदराबाद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए तेलंगाना सरकार ने सी वी आनंद को शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि निवर्तमान पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का महानिदेशक बनाया गया है।
मुख्य सचिव सोमेश कुमार द्वारा शुक्रवार रात जारी सरकारी आदेश के अनुसार, कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 30 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
1991 बैच के अधिकारी आनंद केंद्र में सेवाएं देने के बाद अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। आनंद इससे पहले साइबराबाद के पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।
Follow Us