आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाया वीडियो,शाम को उसका शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला,वीडियो मे मौत की बताई वजह

भोपाल में एक परिवार का घरेलू विवाद पुलिस थाने पहुंचा जब वहां इसका निपटारा नहीं हुआ तो युवक ने आत्महत्या करने का बयान वीडियो में रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। शाम को उसका शव रेलवे लाइन पर कटा हुआ मिला है।
भोपाल में युवक ने खुदकुशी के पहले वीडियो में पत्नी के खिलाफ आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया। पुलिस को रेलवे लाइन पर कटी हुई लाश मिली।#MadhyaPradesh pic.twitter.com/thju3vcSDs
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 25, 2021
बताया जाता है कि राकेश जाटव मजदूरी करता था और उसका भोपाल के बाहर भी आना-जाना रहता था। उसके माता-पिता अलग रहते थे और वह चाहता था कि जब वह भोपाल के बाहर जाए तो पत्नी माता-पिता के साथ रहे। मगर इसके लिए पत्नी तैयार नहीं थी। इसको लेकर उनके बीच आए दिन वाद-विवाद होता रहता था। कुछ दिनों से उनके बीच इसी मुद्दे पर विवाद चल रहा था जिसमें दोनों टीटीनगर पुलिस थाने भी पहुंचे थे।
पुलिस का पति-पत्नी के बीच सुलह का प्रयास
टीटीनगर पुलिस थाना पुलिस ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने का प्रयास किया और इसके लिए महिला पुलिस की मदद भी ली गई। राकेश अपनी बात पर अड़ा था तो उसकी पत्नी का तर्क था कि वह अपनी गृहस्थी बार-बार इधर-उधर कैसे ले जा सकती है। इस बीच शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें राकेश जाटव आत्महत्या करने जाने की बात कह रहा था औऱ इसके लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहरा रहा था। उसने टीटीनगर पुलिस थाना प्रभारी को इस मामले की पूरी जानकारी होने की बात भी कही तथा मौत के बाद पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की।
रेलवे लाइन पर राकेश जाटव की लाश मिलने के बाद हबीबगंज पुलिस थाना में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो भी जांच के दायरे में है।