विराट कोहली पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बीसीसीआई और कप्तानी पर उठा विवाद अब जग जाहिर हो चुका है। विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेस में जिस तरीके से अपने पक्ष की ओर सच्चाई को सबके सामने रखा था। उसके बाद से बीसीसीआई पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके बाद कपिल देव समेत कई क्रिकेटर ने विराट कोहली के बीसीसीआई पर कही बातों पर आपत्ति भी जताई थी। लेकिन अब बीसीसीआई के द्वारा ये मामला सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है।
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया बयान
गुरुग्राम में हुए एक कार्यक्रम के दौरान जब सौरव गांगुली से विराट कोहली के संदर्भ में सवाल किया गया। तब उन्होंने जवाब दिया कि असल में मुझे विराट कोहली का रवैया काफी पसंद है। वो एक आक्रामक खिलाड़ी है। वो बहुत ही झगड़ा करते है। इस अंदाज में सौरव गांगुली ने विराट कोहली के ऊपर जवाब दिया है। इसी के साथ जब विराट कोहली के तनाव में होने का कारण पूछा गया, तब सौरव गांगुली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तनाव देने का काम तो बीवीयां और गर्लफ्रेंड ही करती है। जिसके बाद विराट कोहली और बीसीसीआई के मध्य सबकुछ ठीक होने के कयास लगाए जा रहें हैं।
विराट विवाद पर सौरव गांगुली ने कहा BCCI पर भरोसा रखिए
विराट कोहली की प्रेस कांफ्रेस के बाद सौरव गांगुली से इस बारे में सवाल किए गए थे। तब उन्होंने सिर्फ कहा था आप बीसीसीआई पर भरोसा रखिए हम सभी चीजों को सुलझा लेंगे। इसके बाद आए सौरव गांगुली के इस बयान के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सब कुछ ठीक हो रहा है।
दोनों के बीच ये है विवाद
कप्तानी को लेकर विराट कोहली और BCCI के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे की स्वायड के ऐलान में विराट कोहली को वनडे फारमेट से कप्तान हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान नियुक्त किया गया था। साथ ही सौरव गांगुली द्वारा कहा गया था के विराट कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के समय भारतीय टीम चयनकर्ताओं ने विराट कोहली से कप्तानी ना छोड़ने का आग्रह किया था।
लेकिन विराट कोहली के ना मानने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें सीमित प्रारुप से कप्तान के तौर पर हटाने का निर्णय ले लिया था जबकि विराट कोहली का कहना है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे की टीम के ऐलान के करीब डेढ़ घंटे पहले इसकी जानकारी दी थी ।


