इस खिलाड़ी को रिलीज करना पड़ सकता है धोनी को भारी

आईपीएल नीलामी की तैयारी शुरू चुकी है. इस दौरान सभी टीमें एक बार फिर से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश में लग गई है. इसी कड़ी में चेन्नई के लिए मुसीबत बढ़ गई है. चेन्नई आगामी सीजन के लिए रवीन्द्र जडेजा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी और रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है. वहीं, चेन्नई से रिलीज के बाद एक खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. जिसके बाद चेन्नई मैनेजेमेंट के लिए मुसीबत बढ़ सकती है.
चेन्नई सुपर किंग्स के घातक स्पिनर इमरान ताहिर इस समय लंका प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखा रहे हैं. इस लीग में इमरान ताहिर ने दम्बुल्ला गेंट्स की तरफ से खेलते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे. इसके अलावा IPL 2021 में इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. हालांकि आईपीएल 2022 के लिए सीएसके ने ताहिर को रिलीज कर दिया था. ताहिर लगातार PSL में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में थे.
चेन्नई के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें
आईपीएल 2021 में चेन्नई ने उन्हें सिर्फ एक ही मैच में शामिल किया था. इस दौरान उन्होंने दो विकेट हासिल किये थे. हालांकि ताहिर ने दुनिया भर की लीग में खेलते हुए खुद को साबित किया है. वो लगातार साबित कर रहे है कि अभी भी उन्हें काफी ज्यादा क्रिकेट बाकि है और वो अभी भी अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं. ऐसे में चेन्नई के लिए उन्हें टीम से बाहर करना मुसीबतें खड़ी कर सकता है.