प्यार की खातिर गर्लफ्रेंड की मां को दे दी किडनी, लेकिन लड़की ने ऐसे की लड़के के साथ बेवफाई – RGH NEWS
मनोरंजन

प्यार की खातिर गर्लफ्रेंड की मां को दे दी किडनी, लेकिन लड़की ने ऐसे की लड़के के साथ बेवफाई

नई दिल्ली. प्यार के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर बैठते. मेक्सिको (Mexico) में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां की जान बचाने के लिए किडनी डोनेट की लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने किसी और से शादी कर ली. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको Baja California के स्कूल में पढ़ाने वाले उजिएल मार्टिनेज नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ. इस टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की. मार्टिनेज ने कहा कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी डोनेट कर दी थी क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते थे. लेकिन मां के ऑपरेशन के महीने भर बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया और किसी और से शादी कर ली.

 

मार्टिनेज ने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह एक सोफे पर लेटे काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं. उनके इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. मार्टिनेज वीडियो में बता रहे हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड की मां की हालत बहुत गंभीर थी. उनकी किडनी खराब हो चुकी थी इसलिए उन्हें तुरंत किडनी की जरूरत थी. इसके बाद मार्टिनेज ने फैसला किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दान में देंगे

 

 

 

मां के ठीक होने के बाद गर्लफ्रेंड ने किसी और से रचाई शादी
इस फैसले के बाद उन्होंने डॉक्टर्स की टीम से संपर्क किया और अपनी एक किडनी गर्लफ्रेंड की मां को डोनेट कर दी. जिसके बाद डॉक्टर्स ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उनकी गर्लफ्रेंड की मां का किडनी ट्रांसप्लांट किया जिसके बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गईं. लेकिन मार्टिनेज को क्या पता था कि उनके इस उपकार के बदले उन्हें धोखा मिलेगा.

मां के ऑपरेशन के महीने भर बार ही उनकी गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया और किसी और से शादी कर ली. मार्टिनेज ने अपने वीडियो में इसी दुख को साझा किया है जिस पर लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और उनके इतने बड़े त्याग के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button