मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं बिलासपुर की बहू

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बीते मंगलवार को विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। विक्की जैन बिलासपुर के रहने वाले हैं और कुछ समय पहले ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हुआ है।

विक्की और अंकिता की शादी में बिलासपुर के कई दिग्गज और कांग्रेसी नेता बाराती बनकर शामिल हुए। मुंबई में आयोजित हुए इस वैवाहिक समारोह में शहर के विधायक शैलेश पांडे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ ही कई कारोबारी भी शामिल हुए। बता दें कि विक्की जैन शहर के सबसे बड़े कारोबारी हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button